ब्राजील के स्कूल में गोलीबारी में 1 की मौत, 4 घायल

रियो डी जनेरियो, 13 मार्च (आईएएनएस)। ब्राजील के स्कूल में गुरुवार को हुई गोलीबारी की घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए।

अधिकारियों के मुताबिक, गोलीबारी गुरुवार को ब्राजील के बेलो होरिजोंट इलाके के सिनेडर टिओटोनियो विलेला स्टेट स्कूल में हुई। गोलीबारी नशीले पदार्थो से जुड़े गिरोह से संबंधित थी।

रपटों के मुताबिक, चारों घायलों को पास के आपातकालीन देखभाल क्लीनिक में भर्ती कराया गया।

गोलीबारी में स्कूल के सहायक प्राध्यापक के पैर में गोली लगी। इसके अलावा दो किशोर भी घायल हुए हैं। गोली लगने से घायल एक स्कूल शिक्षक की हालत के बारे में खबर नहीं मिल सकी।

खबरों के मुताबिक, एक व्यक्ति कुछ बंदूकधारियों से बचने के लिए स्कूल में घु़सा था। बंदूकधारी उसके पीछे स्कूल में घुसे और उसे मार डाला। माना जा रहा है कि यह नशीले पदार्थो से जुड़े गिरोह के सदस्यों के बीच लड़ाई का नतीजा था।

पुलिस ने बताया कि वे बंदूकधारियों की तलाश कर रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493