दिल्ली में बादल छाए, बारिश के आसार

नई दिल्ली, 13 मार्च (आईएएनएस)। देश की राजधानी दिल्ली में शुक्रवार सुबह बदली रहेगी। न्यूनतम तापमान सामान्य से कुछ कम 14.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विभाग ने शहर के कुछ इलाकों में हल्की बारिश की संभावना जताई है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा, “दोपहर में हल्की बारिश के आसार हैं। दिन में बदली छाई रहेगी।”

अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

सुबह 8.30 बजे वातावरण में 80 फीसदी आद्र्रता थी।

राजधानी दिल्ली में गुरुवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 12.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। अधिकतम तापमान 28.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो इस मौसम का सामान्य तापमान है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493