जापान के माहौल में ढल रहे हैं इनिएस्ता

टोक्यो, 22 अक्टूबर (आईएएनएस)। स्पेनिश मिडफील्डर आंद्रेस इनिएस्ता ने सोमवार को कहा कि वह अभी भी जापानी फुटबाल लीग और क्लब विसेल कोबे के माहौल में ढल रहे हैं।

समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, इनिएस्ता 2018-19 सीजन की शुरुआत से पहले जुलाई में जापान के क्लब से जुड़े थे और उन्होंने माना कि टीम अभी अपने शीर्ष स्तर पर नहीं है।

इनिएस्ता ने कहा, “इस नए सीजन में मेरा लक्ष्य है कि टीम को चैम्पियन स्तर तक पहुंचने में मदद करूं लेकिन बदलाव करना मुश्किल है और इसके अनुकूल होने में समय लगता है।”

जापान में उनका अभी तक का अनुभव शानदार रहा है। उन्होंने नौ मैचों में दो गोल भी दागे हैं।

इनिएस्ता ने कहा, “अभी हम अच्छे समय से नहीं गुजर रहे लेकिन मुझे विश्वास है कि अच्छे दिन आएंगे।”

विसेल कोबे तालिका में 11वें पायदान पर काबिज है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493