दोनों देशों के बीच संबंधों के सामान्यीकरण की 60वीं वर्षगांठ के मौके पर वह फिलीपींस में द्वितीय विश्वयुद्ध के पीड़ितों के प्रति संवेदना व्यक्त करेंगे। फिलीपींस में जापान के सम्राट की यह पहली आधिकारिक यात्रा है।
टोक्यो के हानेदा हवाईअड्डे से शाही दंपति की रवानगी से पहले सम्राट ने कहा कि द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान फिलीपींस के 11 लाख लोगों की मौत हो गई थी।
सम्राट ने कहा, “इस दौरान फिलीपींस में अमेरिका, फिलीपींस और जापान के कई लोगों की मौत हो गई थी। मनीला में विशाल संख्या में फिलीपींस के निर्दोष नागरिकों की मौत हो गई थी।”
फिलीपींस के राष्ट्रपति बेनिग्नो एक्विनो के आग्रह पर जापान का शाही दंपति वहां जा रहा है।
dharmpath.com dharmpath