जापान के 96 वर्षीय हिराता दुनिया के सबसे उम्रदराज स्नातक

टोक्यो, 5 जून (आईएएनएस)। जापान के 96 वर्षीय व्यक्ति का नाम विश्व के सबसे उम्रदराज स्नातक के रूप में गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्डस में दर्ज किया गया है।

समाचार एजेंसी ‘एफे’ की रविवार की रिपोर्ट के अनुसार, जापान के टाकामात्सु नगर में रहने वाले शिगेमी हिराता को मार्च में 96 साल की उम्र में क्योटो यूनिवर्सिटी की ओर से आर्ट एवं डिजाइन में कला स्नातक की डिग्री प्राप्त हुई।

‘योमिउरी शिमबन’ समाचारपत्र के मुताबिक हिराता ने कहा, “मैं बहुत खुश हूं। पढ़ना किसी भी उम्र में मजेदार होता है।”

नौसेना के दिग्गज हिराता को मिट्टी के बर्तन बनाने की पारंपरिक जापानी कला में दिलचस्पी ने 85 साल की उम्र में डिस्टेंस लर्निग कोर्स में नाम लिखवाने के लिए प्रेरित किया। उन्हें अपनी डिग्री पूरी करने में 11 साल लगे।

हिराता का जन्म एक सितंबर, 1919 को हिरोशिमा में हुआ था और द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान उन्होंने नौसेना में सेवाएं दीं।

युद्ध खत्म होने के बाद उन्होंने 1980 के दशक में सेवानिवृत्त होने तक टाकामात्सु अस्पताल में बतौर सुरक्षाकर्मी काम किया।

उनके दो बच्चे व नौ नाती-पोते हैं। उन्होंने मजाक में कहा, “मेरा अगला लक्ष्य 100 साल तक जिंदा रहना है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493