Saturday , 18 May 2024

ब्रेकिंग न्यूज़
Home » खेल » जापान को हराकर अमेरिका ने जीता फीफा महिला विश्व कप (लीड-1)

जापान को हराकर अमेरिका ने जीता फीफा महिला विश्व कप (लीड-1)

वेंकूवर, 6 जुलाई (आईएएनएस)। तेज तर्रार फारवर्ड कार्ली लॉयड द्वारा शुरुआती 16 मिनट में किए गए तीन गोलों की मदद से अमेरिका ने रविवार को जापान को 5-2 से हराकर फीफा महिला विश्व कप खिताब जीत लिया। लॉयड को गोल्डन बॉल अवार्ड से नवाजा गया।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक लॉयड के शानदार खेल की बदौलत अमेरिका ने बीते विश्व कप फाइनल में जापान के हाथों मिली हार का हिसाब बराबर कर लिया। जापान ने बीते विश्व कप फाइनल में शूटआउट में अमेरिका को हराया था।

मैच का पहला गोल लॉयड ने तीसरे मिनट में किया। इसके दो मिनट बाद लॉयड ने एक और गोल करते हुए स्कोर 2-0 कर दिया। 14वें मिनट में अमेरिका के लिए लॉउरेन हॉलीडे ने तीसरा गोल किया और फिर दो मिनट बाद लॉयड ने अपनी हैट्रिक पूरी करते हुए अपनी टीम को 4-0 से आगे कर दिया।

इसके बाद 27वें मिनट में फारवर्ड यिकी ओगिमी ने जापान के लिए पहला गोल किया। 52नें मिनट में जापानी प्लेमेकर अया मियामा ने आक्रमण किया, जिस पर अमेरिकी खिलाड़ी जांसटन ने आत्मघाती गोल कर दिया। स्कोर 2-4 हो चुका था।

दो मिनट बाद हालांकि अमेरिकी मिडफील्डर टोबिन हीथ ने अपनी तीन के लिए पहला और कुल पांचवां गोल करते हुए उसकी जीत पक्की कर दी।

लॉयड के अलावा फ्रांस की अमांडिन हेनरी को सिल्वर बॉल और जापान की अया मियामा को ब्रांज बॉल पुरस्कार दिया गया। गोल्डन बॉल पुरस्कार सबसे अच्छे खिलाड़ी को दिया जाता है।

अमेरिका की गोलकीपर होप सोलो को गोल्डन ग्लोव पुरस्कार दिया गया। यह पुरस्कार श्रेष्ठ गोलकीपर को दिया जाता है।

इसी तरह सबसे अधिक गोल का गोल्डन बूट अवार्ड जर्मनी की सेलिया सासिक को दिया गया। लॉयड को सिल्वर बूट और जर्मनी की अंजा मिटाग को ब्रांज बूट पुरस्कार मिला।

1991 से अब तक के विजेताओं की सूची इस प्रकार है :

2015 (कनाडा) : अमेरिका ने जापान को 5-2 से हराया। इंग्लैंड तीसरा रहा जबकि जर्मनी ने चौथा स्थान हासिल किया।

2011 (जर्मनी) : जापान ने अमेरिका को 3-1 से हराया। स्वीडन तीसरा रहा जबकि फ्रांस ने चौथा स्थान हासिल किया।

2007 (चीन) : जर्मनी ने ब्राजील को 2-0 से हराया। अमेरिका तीसरा रहा जबकि नार्वे ने चौथा स्थान हासिल किया।

2003 (अमेरिका) : जर्मनी ने स्वीडन को 2-1 से हराया। अमेरिका तीसरा रहा जबकि कनाडा ने चौथा स्थान हासिल किया।

1999 (अमेरिका) : अमेरिका ने चीन को 5-4 से हराया। ब्राजील तीसरा रहा जबकि नार्वे ने चौथा स्थान हासिल किया।

1995 (स्वीडन) : नार्वे ने जर्मनी को 2-0 से हराया। अमेरिका तीसरा रहा जबकि चीन ने चौथा स्थान हासिल किया।

1991(चीन) : अमेरिका ने नार्वे को 2-1 से हराया। स्वीडन तीसरा रहा जबकि जर्मनी ने चौथा स्थान हासिल किया।

जापान को हराकर अमेरिका ने जीता फीफा महिला विश्व कप (लीड-1) Reviewed by on . वेंकूवर, 6 जुलाई (आईएएनएस)। तेज तर्रार फारवर्ड कार्ली लॉयड द्वारा शुरुआती 16 मिनट में किए गए तीन गोलों की मदद से अमेरिका ने रविवार को जापान को 5-2 से हराकर फीफा वेंकूवर, 6 जुलाई (आईएएनएस)। तेज तर्रार फारवर्ड कार्ली लॉयड द्वारा शुरुआती 16 मिनट में किए गए तीन गोलों की मदद से अमेरिका ने रविवार को जापान को 5-2 से हराकर फीफा Rating:
scroll to top