टोक्यो, 20 नवंबर (आईएएनएस)। जापान के नए सम्राट के अक्टूबर 2019 में होने वाले राज्याभिषेक समारोह में करीब 2,600 अतिथि भाग लेंगे।
सरकार ने मंगलवार को कहा कि अपने पिता अकिहितो के गद्दी छोड़ने के छह माह बाद राजकुमार नरुहितो का राज्याभिषेक होगा।
सरकारी आंकड़ों के अनुसार, 22 अक्टूबर, 2019 को निर्धारित समारोह में अतिथियों की संख्या अकिहितों के 1990 में राज्याभिषेक में आमंत्रित लोगों से 800 कम है।
समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, अकीहितो के पदत्याग के बाद उनके बड़े बेटे क्राउन प्रिंस नरुहितो एक मई, 2019 से सम्राट की पदवी पर काबिज होंगे। इसके छह महीने बाद आधिकारिक समारोह का आयोजन किया जाएगा।
सम्राट अकिहितो का राज्याभिषेक 12 नवंबर, 1990 को आयोजित किया गया है।
dharmpath.com dharmpath