शी जिनपिंग अपने पहले दौरे पर फिलीपींस पहुंचे

मनीला, 20 नवंबर (आईएएनएस)। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग अपने पहले आधिकारिक दौरे पर मंगलवार को फिलीपींस पहुंचे। यह 13 सालों में चीन के राष्ट्रपति का पहला आधिकारिक दौरा है।

यह दक्षिणपूर्व एशियाई देशों के नेता के सत्ता संभालने के बाद से द्विपक्षीय संबंधों में नजदीकी का संकेत है।

समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, शी ने फिलीपींस रवाना होने से पहले एक बयान में कहा कि वह राष्ट्रपति रॉड्रिगो दुतेर्ते के साथ सहयोग बढ़ाने के लिए गहन चर्चा करेंगे और द्विपक्षीय संबंधों की प्रगति की योजना बनाएंगे।

शी ने दुतेर्ते के जून 2016 से शुरू हुए प्रशासन के तहत दोनों देशों के बीच मौजूदा संबंध को बारिश के बाद उभरे इंद्रधनुष जैसा बताया।

चीनी नेता ब्रुनेई से मनीला हवाईअड्डे पर पहुंचे। पापुआ न्यू गिनी में एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग (एपेक) शिखर सम्मेलन में भाग लेने के बाद उन्होंने सोमवार को ब्रुनेई का आधिकारिक दौरा किया।

हाल के महीनों में दुतेर्ते कैबिनेट के कई सदस्यों ने कहा कि देश विवादित दक्षिण चीन सागर में एक संयुक्त अन्वेषण सौदे को लेकर बातचीत कर रहे हैं, जिस पर इस दौरे के दौरान हस्ताक्षर हो सकते हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493