जापान ने जारी किया समलैंगिक पार्टनरशिप प्रमाणपत्र

टोक्यो, 5 नवंबर (आईएएनएस)। जापान की राजधानी टोक्यो में एक नगर पालिका ने गुरुवार को समलैंगिक साझेदारी को शादी के बराबर मान्यता देते हुए एक प्रमाणपत्र जारी किया।

पब्लिक ब्रोड कास्टर एनएचके के मुताबिक, यह पहली ऐसी नगरपालिका है, जिसने समलैंगिक साझेदारी को मान्यता दी है।

शिबुया नगर पालिका में 20 साल या इससे अधिक उम्र के समलैंगिक दंपति नोटरी पब्लिक से प्राप्त दस्तावेज प्रस्तुत कर प्रमाणपत्र के लिए आवेदन कर सकते हैं।

जापान के संविधान में समलैंगिक शादी को मान्यता नहीं दी गई है, इसलिए प्रमाणपत्र कानूनी रूप से अनिवार्य नहीं है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493