लोकतंत्र की जीत हुई : नीतीश

पटना, 5 नवंबर (आईएएनएस)। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार के मतदाताओं को घर से निकलकर जबरदस्त मतदान करने के लिए बधाई देते हुए कहा कि इस चुनाव में लोकतंत्र की जीत हुई है।

नीतीश कुमार ने ट्वीट किया, “बिहार के लोगों ने खूब मत किया। मैं बिहार के लोगों को भारी मतदान के लिए बधाई देता हूं। लोकतंत्र की भावना और शक्ति की जीत हुई।”

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि आयोग व मतदानकर्मियों के प्रयास से ही निष्पक्ष व शांतिपूर्ण मतदान हो सका। पांचों चरणों में कहीं से भी कोई अप्रिय घटना नहीं घटी। आम लोग, निर्वाचन आयोग व पुलिस-प्रशासन के कारण ही बिहार विधानसभा का चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ।

एक अन्य ट्वीट में नीतीश ने महागठबंधन के समर्थन करने के लिए भी लोगों के प्रति आभार प्रकट करते हुए लिखा, “महागठबंधन के भारी समर्थन और आशीर्वाद के लिए बिहार के लोगों को धन्यवाद।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493