टोक्यो, 12 सितम्बर (आईएएनएस)। जापान की संसद ने अस्थायी कामगारों को स्थिर रोजगार के लिए मजदूर सुधार विधेयक के एक संशोधित संस्करण को पारित किया।
समाचार एजेंसी एनएचके न्यूज की एक रपट के मुताबिक, संसद के निचले सदन में शुक्रवार को लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी की शासी गठबंधन व कोमेटो पार्टी सहित कुछ विपक्षी पार्टियों ने विधेयक को बहुमत के साथ मंजूरी दे दी।
विधेयक को एक सितंबर से प्रभाव में लाया जाना था, लेकिन इस पर चर्चा में विलंब हो गया। ऊपरी सदन ने विधेयक में संशोधन कर दिया है, जो 30 सितंबर से प्रभाव में आएगा।
इस कानून से अस्थायी कामगारों के इस्तेमाल की तीन साल की सीमा खत्म हो गई है और इस सीमा को एक विभाग तक सीमित कर दिया गया है।
जब समय सीमा खत्म हो जाएगी, कर्मचारियों की भर्ती करने वाली एजेंसियों को कामगारों को नियमित तौर पर रखना होगा
dharmpath.com dharmpath