जापान ने सुरक्षा परिषद में अस्थाई सदस्य के रूप में कामकाज संभाला

तोक्यो, 1 जनवरी (आईएएनएस)। जापान ने शुक्रवार से संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में अस्थाई सदस्य के रूप में कामकाज शुरू किया।

तोक्यो, 1 जनवरी (आईएएनएस)। जापान ने शुक्रवार से संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में अस्थाई सदस्य के रूप में कामकाज शुरू किया।

सुरक्षा परिषद में 15 सीटें होती है जिसमें पांच वीटो अधिकार प्राप्त स्थाई सीट अमेरिका, रूस, चीन, फ्रांस और ब्रिटेन के लिए आरक्षित हैं। जबकि दस अन्य सीटों पर अस्थाई रूप से विभिन्न देशों के प्रतिनिधि दो साल के लिए नियुक्त किए जाते हैं।

हर साल पांच अस्थाई सीटों के लिए चुनाव किया जाता है। जापान इससे पहले दस बार संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का अस्थाई सदस्य रह चुका है।

सुरक्षा परिषद के अस्थाई सदस्य के रूप में जापान को दुनिया में जारी विभिन्न संघर्षो पर काम करना होगा। इसके अलावा जापान को चीन के दबाव से निपटते हुए पूर्वी एशिया में स्थिरता लाने पर भी काम करना होगा।

सुरक्षा परिषद का फोकस मुख्य रूप से इस्लामिक स्टेट आतंकवादी समूह से निपटने और सीरिया में जारी तनाव के बीच पश्चिमी देशों व रूस के बीच सहयोग बढ़ाने पर है।

संयुक्त राष्ट्र में जापान के स्थाई प्रतिनिधि मोटोहिडे योशिकावा ने कहा कि वे उत्तर कोरिया के परमाणु कार्यक्रम और मानवाधिकार उल्लंघन के मुद्दे को सुरक्षा परिषद में सबसे महत्वपूर्ण मुद्दे के रूप में उठाएंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493