उप्र : कोचिंग गए 3 साथी लापता

सीपरीबाजार थाना क्षेत्र में चित्रा टॉकीज के पास रहने वाला अभिषेक मिश्रा, पठौरिया निवासी मयंक गुप्ता व सीपी मिशन कंपाउंड निवासी प्रेम कुमार एक ही स्कूल में 10वीं कक्षा के छात्र हैं। तीनों में गहरी दोस्ती भी है। तीनों पठौरिया स्थित एक कोचिंग क्लास में पढ़ने गए थे।

कोचिंग क्लास के बाद तीनों वहां से मिशन कंपाउंड में मुन्नालाल पावर हाउस के सामने स्थित एक दुकान तक आए और इसके बाद उनका कोई पता नहीं चला। देर रात तक जब बच्चे घर नहीं पहुंचे तो परिजन चिंतित हो उठे और उनकी तलाश शुरू की गई।

अभिषेक व मयंक के परिजनों ने आरोप लगाया कि प्रेम के पिता व मां ने उनके बच्चों को गायब किया है। उधर, प्रेम के परिजन अपने बेटे को गायब करने का आरोप अभिषेक व मयंक के परिजनों पर लगा रहे हैं।

हालांकि पुलिस ने शक के आधार पर प्रेम के पिता को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है। वह एक फौजी हैं। इस मामले पर पुलिस का कहना है कि सुराग मिल गए हैं, जल्द ही बच्चे भी मिल जाएंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493