जापान बिहार में आर्थिक निवेश को इच्छुक : माशायूकी

पटना, 3 मार्च (आईएएनएस)। कोलकाता में जापान के काउंसल जनरल माशायूकी तागा ने शुक्रवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि जापान बिहार में आर्थिक निवेश करने को इच्छुक है।

तागा शुक्रवार को यहां एक, अणे मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास पहुंचे और मुख्यमंत्री से मुलाकात की। इस क्रम में दोनों में लंबी बातचीत हुई।

तागा ने कहा कि जापान बिहार में आर्थिक निवेश करने को इच्छुक है।

उन्होंने कहा, “जापान के लोगों का इस क्षेत्र में आने की काफी रुचि है। बिहार के बोधगया, राजगीर, नालंदा, पावापुरी आदि पर्यटन स्थलों में जापानी पर्यटकों की गहरी अभिरुचि है।”

इस मुलाकात में नीतीश ने कहा कि बिहार में ऊर्जा, आधारभूत संरचना, हॉस्पिटैलिटी एवं पर्यटन के क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने तागा को अंगवस्त्र एवं प्रतीक चिह्न् देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव चंचल कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव अतीश चंद्रा और मनीष कुमार वर्मा उपस्थित थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493