टोक्यो, 26 जुलाई (आईएएनएस)। जापान के माउंट साकूराजिमा ज्वालामुखी में सोमवार रात एक नया विस्फोट हुआ, जिसका लावा काफी ऊंचाई तक उठा।
समाचार एजेंसी ‘एफे’ ने जापान मेट्रोलॉजिकल एजेंसी के हवाले से बताया कि कागोशिमा शहर के पास ज्वालामुखी प्रायद्वीप पर स्थित 1,117 मीटर ऊंचे ज्वालामुखी में रात 12.35 बजे विस्फोट हुआ। हालांकि इसमें कोई नुकसान नहीं हुआ।
एजेंसी ने कहा कि ज्वालामुखी की गतिविधि में कोई गंभीर परिवर्तन नहीं हुए हैं, लेकिन विस्फोट के कारण चट्टानों के गिरने की चेतावनी दी गई है।
जेएमए ने एक तीन स्तरीय चेतावनी जारी की है और लोगों से ज्वालामुखी के करीब न जाने का आह्वान किया है।
dharmpath.com dharmpath