टोक्यो, 25 मार्च (आईएएनएस)। जापान में मौत की सजा पाए दो कैदियों को शुक्रवार को फांसी पर लटका दिया गया।
प्रधानमंत्री शिंजो अबे की सरकार के कार्यकाल में अब तक कुल 16 मुजरिमों को फांसी दी जा चुकी है।
एफे न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक यासुतोशी कमाता (74) को 1985 और 1994 में चार औरतों और एक 9 साल की लड़की की हत्या के जुर्म में दोषी पाया गया था।
जुंको योशिदा नाम की एक पूर्व नर्स को साल 2010 में दो लोगों की हत्या के जुर्म में मौत की सजा सुनाई गई थी।
इससे पहले जापान में 18 दिसंबर 2015 को दो लोगों को 2006 से 2009 के बीच कई हत्याओं के जुर्म में फांसी पर चढ़ाया गया था।
मानवाधिकार संगठन जापान पर फांसी की सजा खत्म करने को लेकर लगातार दबाव बना रहे हैं जबकि वहां की सरकार का कहना है कि ज्यादातर जापानी फांसी की सजा के पक्ष में हैं और सर्वेक्षण के मुताबिक उनकी संख्या 80 फीसदी है।
dharmpath.com dharmpath