फ्रंस की सार्वजनिक एजेंसी ‘बिजनेस फ्रांस’ द्वारा हाल ही में जारी रिपोर्ट के मुताबिक, चीन और हांगकांग की कंपनियों ने 2015 में फ्रांस में 44 परियोजनाएं शुरू की हैं, जो चीन द्वारा यूरोप में शुरू की गई योजनाओं का 16 प्रतिशत है। ब्रिटेन में निवेश का यह प्रतिशत 22 है।
रिपोर्ट के मुताबिक, फ्रांस में चीनी निवेश से पिछले साल 1,023 रोजगारों का सृजन हुआ है।
‘बिजनेस फ्रांस’ ने मंगलवार को जारी रिपोर्ट में कहा कि चीनी कंपनियों का 52 प्रतिशत निवेश निर्णय-निर्माण केंद्रों में रहा। निवेशकों के पसंदीदा क्षेत्र बिजली, इलेक्ट्रॉनिक और आईटी उपकरण रहे।
dharmpath.com dharmpath