जापान में नया सुरक्षा कानून लागू

इस कानून से जापान में सामूहिक आत्मरक्षा का अधिकार प्रभावी हो गया है। इसके तहत यदि जापान का कोई मित्र राष्ट्र खतरे में है तो जापान उसकी रक्षा करने में सक्षम होगा।

जापान के आत्म सुरक्षाबल नए कर्तव्यों का निर्वाह कर सकते हैं। संयुक्त राष्ट्र शांति अभियानों के आत्म सुरक्षाबल किसी भी सशस्त्र समूह के हमले से बचाव के लिए अपने हथियारों का इस्तेमाल करने में सक्षम होंगे।

सरकारी अधिकारी अगले तीन महीनों में अपने कर्तव्यों के निर्वाह के लिए नए नियमों का खाका तैयार करेंगे। ड्रिल आधारित नए नियम इस साल के अंत तक शुरू किए जा सकते हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493