बोलीविया के खिलाफ मुकाबले के लिए तैयार हिगुएन

कॉडरेबा, 29 मार्च (आईएएनएस)। विश्व कप क्वालीफायर में बोलीविया के साथ होने वाले मुकाबले में अर्जेटीना की टीम में सर्गियो अगुएरो की जगह स्ट्राइकर गोंजालो हिगुएन को शामिल किया जा सकता है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, नपोली के स्ट्राइकर हिगुएन मैच से पहले मारियो केंपेस स्टेडियम में आखिरी प्रशिक्षण सत्र में लियोनेल मेसी और एंजेल डी मारिया के साथ अभ्यास करेंगे।

अगुएरो गुरुवार को चिली के साथ हुए मुकाबले में टीम का हिस्सा थे, लेकिन मुकाबले के दौरान 67वें मिनट में उनकी जगह हिगुएन को मैदान पर उतारा गया था। इस मुकाबले में अर्जेटीना ने 2-1 से जीत हासिल की थी।

कॉडरेबा में सोमवार को अर्जेटीना की टीम के पहुंचने पर हिगुएन ने कहा कि टीम जीत हासिल करने की पूरी कोशिश करेगी।

उन्होंने कहा, “बोलीविया के खिलाफ यह एक महत्वपूर्ण मुकाबला है और हमें अच्छा खेलना है। क्वालीफायर में बरकरार रहने के लिए यह मैच जीतना हमारे लिए जरूरी है।”

विश्व कप क्वालीफायर की सूची में अर्जेटीना आठ अंकों के साथ पांचवे स्थान पर है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493