मलाइका से तलाक की खबरों पर अरबाज की चुप्पी (लीड-1)

मुंबई, 29 मार्च (आईएएनएस)। अभिनेता अरबाज खान ने पत्नी मलाइका अरोड़ा खान के साथ अपने 17 साल पुराने रिश्ते के टूटने की खबरों पर चुप्पी साध ली है।

इसके एक दिन पहले ही दोनों ने एक संयुक्त बयान जारी कर स्वीकार किया था कि वह अपनी जिंदगी अपने तरीके से जीने के लिए अलग हुए हैं।

अरबाज ने मंगलवार को एक ट्वीट में कहा, “हमारे संयुक्त बयान के जारी होने का एक दिन भी नहीं बीता। इसमें साफतौर पर कहा गया था कि सूत्रों और काल्पनिक मित्रों की बातों पर यकीन न करें। अब से मैं इस मामले पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दूंगा। अगर वह संवेदनशील नहीं हैं और लोगों की गोपनीयता का सम्मान नहीं करते तो वह इस लायक नहीं हैं कि उनके लिए अपनी नींद खराब की जाए।”

अरबाज ने उन खबरों की भी निंदा की है, जिनमें मीडिया ने सूत्रों के हवाले से अरबाज और मलाइका की जानकारी साझा की थी।

अरबाज ने लिखा, “एक ही खबर को बार-बार लिखना बेवकूफी है। लोगों को अपनी जिंदगी जीने दें, उनका सम्मान करें। यह मजाक नहीं है।”

अरबाज और मलाइका ने सोशल मीडिया पर अपने प्रशंसकों के लिए एक लेख का लिंक साझा करते हुए लिखा, “मीडिया से सविनय निवेदन है कि वह इस तरह की अफवाह फैलाना बंद कर दे, और हमें अपने हाल पर छोड़ दे। हम जब तैयार होंगे, तो आपसे बात करेंगे। हमारी निजता का सम्मान करें।”

इन दोनों सितारों की अलग होने की अटकलें उस वक्त शुरू हुई थीं, जब एक वेबसाइट पर खबर आई थी कि मलाइका ने अरबाज का घर छोड़ दिया है और वह अपने साथ बेटे अरहान को भी ले गई हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493