जापान में बसों में लगेगी लिफ्ट

टोक्यो, 21 अगस्त (आईएएनएस)। जापान में विकलांगों की मदद के लिए ऐसी बसें चलाई जाएंगी जिनमें लिफ्ट लगी होंगी। जापान का परिवहन मंत्रालय अगले साल के शुरू में इन लिफ्ट लगी बसों का परीक्षण करेगा। इसका मकसद विकलांगों को बस में चढ़ने या उतरने के समय होने वाली परेशानी से बचाना है।

जापान की सरकारी एनएचके समाचार सेवा ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। इस तरह की बसों की शुरुआत जापान की उस योजना का हिस्सा है जिसमें 2020 में टोक्यो में ओलंपिक और पैरालंपिक गेम्स के होने से पहले देश की परिवहन व्यवस्था को अवरोध मुक्त बनाना है।

परिवहन मंत्रालय के अधिकारियों ने बताया कि इस बस सेवा की शुरुआत 2016 में सेंट्रल टोक्यो को हनेदा और नरिता हवाईअड्डों को जोड़ने वाले रूट पर की जाएगी।

अभी देश की किसी बस में भी लिफ्ट की सुविधा नहीं है।

परिवहन मंत्रालय टोक्यो के हनेदा हवाईअड्डे के अंतर्राष्ट्रीय टर्मिनल में ऐसी लेन भी बनाने जा रहा है जिसमें व्हीलचेयर पर बैठे लोगों की मदद करने के लिए खास तौर से बनाई गई टैक्सी चलेंगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493