अमित शाह लिफ्ट में फंसे, भाजपा की जांच की मांग

पटना, 21 अगस्त (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष अमित शाह गुरुवार रात यहां एक सरकारी अतिथि गृह के लिफ्ट में आधे घंटे तक फंसे रहे। भाजपा ने शुक्रवार को घटना की जांच की मांग की है कि आखिर क्यों लिफ्ट बीच रास्ते में रुक गई।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मंगल पांडेय ने कहा, “अतिथि गृह में साधनों की देखभाल करने वाले लोगों की यह घोर लापरवाही और गैरजिम्मेदारी है।”

उन्होंने कहा, “आपातकाल से निपटने के लिए अतिथि गृह में कोई भी व्यक्ति मौजूद नहीं था, जबकि वहां एक जेड सुरक्षा वाला व्यक्ति ठहरा हुआ था।”

उल्लेखनीय है कि गुरुवार रात अतिथि गृह के लिफ्ट में शाह तथा उनके सुरक्षाकर्मी व पार्टी के साथियों सहित पांच अन्य लोग फंस गए थे।

यह घटना उस वक्त घटी, जब वह अपने कमरे में लौट रहे थे। अधिकारियों के मुताबिक, उनके सुरक्षाकर्मियों को उन्हें सुरक्षित बाहर निकालने के लिए आधे घंटे तक मशक्कत करनी पड़ी।

पांडेय ने कहा कि इस घटना से शाह की जान को खतरा हो सकता था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493