जापान में बाढ़ से 5 की मौत

टोक्यो, 13 सितम्बर (आईएएनएस)। जापान में इस सप्ताह आई विनाशकारी बाढ़ में अब तक पांच लोगों की मौत हो चुकी है और दर्जन भर से अधिक लोग लापता हैं। बचाव दल खोजबीन में जुटा हुआ है।

जापान के सरकारी प्रसारक एनएचके की रपट के अनुसार नेशनल पुलिस एजेंसी ने कहा कि रविवार को तोचींगी प्रांत में एक जलमग्न कार में एक व्यक्ति मृत पाया गया।

बाढ़ के कारण तोचींगी प्रांत में मरने वालों की संख्या तीन हो गई है। अन्य दो लोगों की मौत मियागी प्रांत में हुई। देश के 10 प्रांतों में कुल 29 लोग घायल हुए हैं।

बाढ़ के बाद जारी तलाशी अभियान में 1,800 बचाव दल जुटे हुए हैं, जिनमें पुलिस, आग बुझाने वाले कर्मी और आत्म सुरक्षा बल (एसडीएफ) शामिल हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493