सऊदी शाह ने मक्का दुर्घटना स्थल का दौरा किया

जेद्दा, 13 सितम्बर (आईएएनएस)। सऊदी अरब के शाह सलमान ने मक्का स्थित पवित्र ग्रैंड मस्जिद में हुए क्रेन हादसे के पीड़ितों से मुलाकात की है। इस दुर्घटना में कम से कम 107 लोगों की मौत हो गई थी।

समाचार चैनल, अल-अरबिया द्वारा रविवार को जारी शाह सलमान के वक्तव्य के मुताबिक, क्रेन दुर्घटना के कारणों की जांच जारी है। जांच परिणाम का शीघ्र ही खुलासा किया जाएगा।

इस दुर्घटना में उस समय कम से कम 238 लोग घायल हो गए थे, जब ग्रैंड मस्जिद के एक हिस्से पर एक क्रेन गिर गई थी, जहां हज यात्री नमाज अदा करते हैं।

सऊदी अधिकारियों ने अगले सप्ताह शुरू होने वाली पवित्र हज यात्रा बगैर किसी व्यवधान के शुरू होने की शनिवार को पुिष्ट की।

मक्का के अमीर, शाहजादे खालिद अल फैजल द्वारा गठित समिति इस घातक दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493