टोक्यो, 18 जुलाई (आईएएनएस)। जापान के सेंजाकी शहर में इस सप्ताहंत मिले अवांछनीय व्यक्ति के बारे में पुलिस का कहना है कि यह रास्ता भटक कर यहां पहुंच होगा।
यामागुची के अधिकारियों ने सोमवार को ‘सीएनएन’ को बताया कि पुलिस ने इस व्यक्ति से पूछताछ की थी लेकिन इसकी जानकारी का खुलासा नहीं किया।
जापान के सार्वजनिक प्रसारणकर्ता ‘एनएचके’ की रिपोर्ट के मुताबिक यह उत्तर कोरिया से नाव के द्वारा जापान आया है। पुलिस ने जब इस व्यक्ति को हिरासत में लिया तब यह पूरी तरह से पानी में भीगा हुआ था।
‘एनएचके’ ने पुलिस के हवाले से बताया कि यह 20 वर्ष की आयु के आसपास था, जब इसने उत्तर कोरिया के चोंगगिजन को छोड़ा था। यह व्यक्ति शुक्रवार रात एक लकड़ी की नाव पर मिला।
इस व्यक्ति ने दावा किया है कि वह एक उत्तर कोरियाई जहाज से कूद गया था और एक प्लास्टिक कंटेनर को पकड़ कर तैरते हुए सेंजाकी पहुंच गया।
पुलिस इस व्यक्ति को ओमुरा इमिग्रेशन सेंटर को सौंप दिया है, वही इसके भागने के कारणों के आधार पर इसका भविष्य तय करेंगे।
दक्षिण कोरिया के विदेश मंत्रालय ने सीएनएन से कहा कि वह “स्थिति की पुष्टि करने के लिए काम कर रहे हैं।”
dharmpath.com dharmpath