जामनगर में अंबानी परिवार के समारोह में भारतीय वायुसेना ने संभाला था हवाई यातायात: रिपोर्ट

नई दिल्ली: गुजरात के जामनगर में मार्च महीने की शुरुआत में हुए उद्योगपति मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी की राधिका मर्चेंट से शादी से जुड़े तीन दिवसीय समारोह (1 से 3 मार्च) के लिए देश-विदेश की तमाम हस्तियां पहुंची थीं, जिसके चलते उस स्थान के हवाई यातायात में अभूतपूर्व वृद्धि दर्ज की गई थी.

अब द हिंदू ने सूत्रों के हवाले से एक रिपोर्ट में बताया है कि वहां पांच दिनों में लगभग 600 फ्लाइट आई-गई थीं और इन सभी उड़ानों की देखरेख का ज़िम्मा भारतीय वायुसेना ने संभाला था.

इससे पहले इसी अख़बार ने बीते महीने बताया था कि 26 फरवरी से 6 मार्च तक जामनगर के हवाई अड्डे को अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का अस्थायी दर्जा दिया था क्योंकि अंबानी परिवार के मेहमानों की सूची में कई विदेशी हाई प्रोफाइल लोग भी शामिल थे. चूंकि, जामनगर हवाई अड्डा एक डिफेंस एयरपोर्ट है और पाकिस्तान सीमा से करीब भी है, ऐसे में एक निजी समारोह के लिए ऐसी अनुमति दिए जाने को लेकर विपक्षी दल कांग्रेस ने सवाल भी उठाए थे.

अब अख़बार द्वारा एक सूत्र के हवाले से बताया गया है कि रिलायंस समूह की तरफ से रक्षा सचिव को लिखे एक पत्र में 23 फरवरी 2024 से लेकर 4 मार्च तक हवाई क्षेत्र के 24×7 संचालन के लिए भारतीय वायुसेना की मदद मांगी गई थी. रक्षा सचिव ने वायुसेना प्रमुख से इस बारे में बात की, जिसके बाद जामनगर हवाई अड्डा चौबीस घंटे गतिशील रहने लगा.

सूत्रों के मुताबिक, शुरुआत में महज़ 30-40 विमानों की बात हुई थी, लेकिन असल में पांच दिनों में 600 से अधिक फ्लाइट्स की आवाजाही हुई थी.

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493