मनोज तिवारी के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे कन्हैया कुमार

नई दिल्ली-कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की नई सूची जारी की है। नॉर्थ ईस्ट दिल्ली से पार्टी ने भाजपा प्रत्याशी मनोज तिवारी के खिलाफ अपने युवा नेता कन्हैया कुमार को मैदान में उतारा है। इसके अलावा पार्टी ने चांदनी चौक से सन्दीप दीक्षित की जगह जेपी अग्रवाल को उम्मीदवार बनाया है।

कांग्रेस ने रविवार को 10 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया। इसमें दिल्ली की तीन सीटें शामिल हैं। पार्टी के नॉर्थ वेस्ट दिल्ली से उदितराज को चुनावी मैदान में उतारा है। इसी तरह से पंजाब के पटियाला से धर्मवीर गांधी और जलंधर से चरणजीत सिंह चन्नी को पार्टी ने टिकट दिया है।

कांग्रेस ने पंजाब के अमृतसर से गुरजीत सिंह औजला को अपना उम्मीदवार बनाया है, जबकि फतेहगढ़ साहिब से अमर सिंह, बठिंडा से जीत मोहिंदर सिंह सिद्धू और संगरूर से सुखपाल सिंह खैरा को पार्टी ने टिकट दिया है। उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद से भी पार्टी ने अपने उम्मीदवार के नाम का ऐलान कर दिया है। वहां से उज्ज्वल रमण सिंह चुनावी मैदान में उतरेंगे।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493