जाम्बिया में भोजन वितरण के दौरान भगदड़ से 8 की मौत

पुलिस ने बताया कि एक समूह लेसेडी सेवेन ने लोगों को प्रार्थना के लिए आमंत्रित किया था। यहां लोगों के बीच भोजन के पैकेट का भी वितरण किया जाना था। करीब 35,000 लोगों की भीड़ आयोजन स्थल ओलम्पिक यूथ डेवलपमेंट सेंटर पर उमड़ पड़ी, जिसके बाद यह हादसा हो गया।

पुलिस प्रवक्ता एसथर कातोंगो ने बताया कि परिसर में घुसने के लिए लोग एक-दूसरे को धक्का देने लगे। इसी वजह से भगदड़ मच गई।

हादसे में पांच लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि तीन लोगों ने अस्पताल ले जाने के दौरान दम तोड़ दिया।

मरने वालों में छह महिलाएं, एक पुरुष और एक किशोर शामिल हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493