लंदन, 13 अगस्त (आईएएनएस)। गायक जायन मलिक और पेरी एडवर्ड अपना आलीशान बंगला नीलाम कर रहे हैं। दोनों का जून महीने में अलगाव हो चुका है।
इस आलीशान बंगले की कीमत 42 लाख पाउंड बताई गई है। जायन और पेरी ने नॉर्थ लंदन में यह बंगला तब खरीदा था, जब दोनों ने साथ रहने का फैसला किया था, लेकिन रिश्ता टूटने के बाद उन्होंने इसे बेचने का मन बना लिया है।
वेबसाइट ‘डेलीमेल डॉट को डॉट यूके’ के अनुसार, मलिक ने पेरी से कहा है कि वह बंगले से अपना सामान खाली कर दें। 25 एकड़ के प्लॉट पर फैले इस बंगले में पांच शयनकक्ष, एक सिनेमाघर और जिम भी हैं। इससे पहले बंगले के मालिक एक प्रीमियर लीग फुटबॉलर थे।
dharmpath.com dharmpath