उप्र में तेज धूप, तापमान चढ़ा

लखनऊ, 13 अगस्त (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ सहित राज्य के कई जिलों में गुरुवार सुबह से ही तेज धूप निकली हुई है, जिससे तापमान में इजाफा हुआ है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान तापमान में और वृद्घि होने का अनुमान जताया है।

उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे.पी. गुप्ता के अनुसार, दिन में आसमान साफ रहेगा और तेज धूप निकलने से तापमान में वृद्धि होगी। पूर्वाचल के कुछ जिलों में अगले 24 घंटों के दौरान बूंदबांदी होने की संभावना है।

गुप्ता ने बताया कि बुधवार को आद्र्रता का स्तर 82 फीसदी दर्ज किया गया, जबकि गुरुवार को यह 85 फीसदी तक दर्ज किए जाने का अनुमान है। दिन के तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक की वृद्घि होने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को राजधानी का न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

लखनऊ के अलावा गुरुवार को वाराणसी का न्यूनतम तापमान 23 डिग्री, गोरखपुर का 22.1 डिग्री, इलाहाबाद का 25 डिग्री, देवरिया का 24 डिग्री, कानपुर का 23.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493