जायन मलिक का नया म्यूजिक वीडियो जारी

लंदन, 25 मार्च (आईएएनएस)। ‘वन डायरेक्शन’ बैंड के पूर्व सदस्य जायन मलिक अपनी पहली एकल अल्बम ‘माइंड ऑफ माइन’ की रिलीज का जश्न मना रहे हैं।

उन्होंने अपनी अल्बम के गानों में से एक गाने पर एक म्यूजिक वीडियो लांच किया है।

वेबसाइट ‘ऐसशोबिज डॉट कॉम’ की रिपोर्ट के मुताबिक, आईट्यून्स पर शुक्रवार को अल्बम के रिलीज होने के तुरंत बाद जायन ने ‘बीफॉर’ के दृश्य भी जारी कर दिए।

इस वीडियो में मलिक के एक दिन का ब्यौरा दिया गया है कि वह अपना दिन कैसे बिताते हैं। उन्हें बॉक्सिंग जिम जाते हुए, दोस्तों के साथ अलग-अलग जगह पर जाते हुए, नाई की दुकान और पार्किं ग लॉट जाते हुए दिखाया गया है, जहां उनके कुछ दोस्त नाच गा रहे हैं।

मलिक के ‘वन डायरेक्शन’ छोड़ने के एक साल बाद ‘माइंड ऑफ माइन’ रिलीज हुई है। इससे पहले जायन की ‘पिलॉटॉक’ रिलीज हुई थी।

अपनी इस अल्बम को प्रमोट करने के लिए जायन गुरुवार को ‘द टुनाइट शो स्टारिंग जिमी फॉलन’ पर भी पहुंचे, जहां उन्होंने अपने नए गाने ‘लाइक आई वुड’ पर प्रस्तुति दी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493