कोच्चि, 25 मार्च (आईएएनएस)। मलयालम अभिनेता जीशु राघवन का शुक्रवार यहां एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह 35 वर्ष के थे और पिछले कुछ समय से कैंसर से जूझ रहे थे।
अभिनेता के एक करीबी सूत्र ने आईएएनएस को बताया, “आज सुबह 8.30 के आसपास अमृता अस्पताल में उनका निधन हो गया, जहां लंबे समय से उनका इलाज चल रहा था।”
उन्हें कैंसर होने का पता दो साल पहले लगा था और वह ठीक भी हो गए थे। लेकिन पिछले साल एक बार फिर उन्हें यह बीमारी हो गई, जिससे उनकी हालत बिगड़ती गई।
लोकप्रिय मलयालम अभिनेता राघवन के बेटे जीशु ने 1987 में मलयालम फिल्म ‘किल्लीपट्ट’ से एक बाल कलाकार के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी।
इसके अलावा, वह ‘नम्माल’ सहित अन्य चार मलयालम फिल्मों में भी काम कर चुके हैं।
dharmpath.com dharmpath