लंदन, 3 सितम्बर (आईएएनएस)। स्टार जोड़ी गायक जायन मलिक और मॉडल गीगी हदीद ने इस सप्ताह अपनी माताओं के साथ ईद उल अज्हा का पर्व मनाया।
वेबसाइट ‘असमैगजीन डॉट कॉम’ के मुताबिक, मॉडल गीगी की मां योलांदा हदीद ने शुक्रवार को इंस्टाग्राम पर बेटी के साथ अपनी तस्वीर साझा की।
उन्होंने तस्वीर के साथ लिखा, “सभी को ईद मुबारक।”
‘पिलोटॉक’ के गायक जायन (24) ने अपनी मां त्रिशा मलिक के साथ इंस्टाग्राम पर तस्वीर साझा करते हुए लिखा, “सभी को ईद मुबारक।” उनकी मां ने भी अपने इंस्टाग्राम पर यह तस्वीर पोस्ट की।
मॉडल गीगी हदीद के पिता मोहम्मद का जन्म फिलिस्तीन में हुआ था। वह किशोरावस्था में अमेरिका चले गए थे।
dharmpath.com dharmpath