कांस्टेनटाइन ने भारतीय फुटबाल को बदला : पॉल

नई दिल्ली, 3 सितम्बर (आईएएनएस)। भारत के वरिष्ठ गोलकीपर सुब्रल पॉल ने रविवार को कहा कि टीम के मुख्य कोच स्टीफन कांस्टेनटाइन ने भारतीय फुटबाल टीम की काफी मदद की है और वह जब से आए हैं तब से देश की फुटबाल को बदल दिया है।

नई दिल्ली, 3 सितम्बर (आईएएनएस)। भारत के वरिष्ठ गोलकीपर सुब्रल पॉल ने रविवार को कहा कि टीम के मुख्य कोच स्टीफन कांस्टेनटाइन ने भारतीय फुटबाल टीम की काफी मदद की है और वह जब से आए हैं तब से देश की फुटबाल को बदल दिया है।

कांस्टेनटाइन फरवरी 2015 से भारतीय फुटबाल टीम के कोच हैं। उन्हीं के मार्गदर्शन में टीम ने फीफा रैंकिंग में शीर्ष 100 में जगह बनाई है।

अखिल भारतीय फुटबाल महासंघ (एआईएफएफ) की वेबसाइट पर पॉल के हवाले से लिखा, “वह लगभग 30 महीनों से टीम के साथ हैं। अगर आप पीछे मुड़कर देखेंगे तो, जहां तक फीफा रैंकिंग की बात है तो उन्होंने वो किया है जो कोई और कोच अभी तक नहीं कर पाया।”

उन्होंने कहा, “किसी कोच के रहते हम लगातार नौ मैचों में अपराजित नहीं रहे हैं। कोई और कोच हमें फीफा रैंकिंग में 173 से 96 की रैंकिंग तक नहीं ले गया है। यह सब तुक्के में नहीं होता है। आप लगातार नौ मैच तुक्के से नहीं जीत सकते। आप तुक्के से फीफा रैंकिंग में 77 स्थान की छलांग नहीं लगा सकते।”

पॉल ने कहा, “उनके रहते 35 युवा खिलाड़ियों ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पदार्पण किया है। उनमें से कुछ आने वाले दिनों में भारत के लिए खेलते नजर आएंगे। उन्होंने इसी तरह भारत के लिए बेंच स्ट्रैंथ तैयार कर दी है। वह भारतीय फुटबाल में क्रांति लेकर आए हैं। उन्होंने भारतीय फुटबाल को बदल दिया है।”

भारत को पांच सितंबर को एशियन कप-2019 क्वालीफायर में मकाऊ के खिलाफ मैच खेलना है। जहां उसकी नजरें अपने अपराजित क्रम को जारी रखने पर होंगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493