नई दिल्ली, 31 दिसम्बर (आईएएनएस)। बॉलीवुड के प्रख्यात संगीतकार सलीम-सुलेमान की जोड़ी का बनाया प्रीमियर बैडमिंटन लीग (पीबीएल) का आधिकारिक गीत गुरुवार को जारी कर दिया गया।
पीबीएल के इस गीत को लीग के फेसबुक पेज पर भी देखा और सुना जा सकता है और जल्द ही इसे यूट्यूब पर भी जारी कर दिया जाएगा।
मुंबई के भारतीय राष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स (एनएससीआई) में दो जनवरी को पीबीएल के उद्घाटन समारोह पर सलीम-सुलेमान इस गीत को पेश भी करेंगे।
पीबीएल के चेयरमैन अखिलेश दासगुप्ता ने कहा, “सलीम-सुलेमान जैसी धुन तैयार की है उससे मैं बेहद खुश हूं। यह गीत बैडमिंटन खिलाड़ियों और दर्शकों की भावनाओं को सटीक अंदाज में प्रस्तुत करता है।”
उन्होंने आगे कहा, “मुझे पूरा विश्वास है कि यह धुन प्रत्येक भारतीय और हर बैडमिंटन खिलाड़ी को पीबीएल से जुड़ने और खेल का जश्न मनाने के लिए प्रेरित करेगी।”
dharmpath.com dharmpath