दिल्ली में देर रात सस्ती मिलेगी सीएनजी मिलेगी

नई दिल्ली, 31 दिसम्बर (आईएएनएस)। देश की राजधानी में नए साल में देर रात मध्यरात्रि से सुबह पांच बजे के बीच सीएनजी कम दर पर मिलेगी। यह बात गुरुवार को पेट्रोलियम मंत्री धर्मेद्र प्रधान ने कही।

इससे राजधानी में प्रदूषण कम करने में तथा सीएनजी स्टेशनों के बाहर लंबी कतारों को छोटी करने में मदद मिलेगी।

मंत्री ने कहा कि शहर के गैस वितरक शुक्रवार को इस विषय पर बयान जारी करेंगे।

कतर से नई सुविधाजनक शर्तो पर एलएनजी खरीद समझौते के हस्ताक्षर समारोह के इतर मौके पर मंत्री ने संवाददाताओं से कहा, “दिल्ली पर्यावरण प्रदूषण को लेकर छिड़ी बहस का केंद्र बन गया है। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में हमारे पास रोजाना 68 लाख किलोग्रमा गैस वितरण की क्षमता है, जबकि सिर्फ 22 लाख किलोग्राम की ही खपत हो रही है।”

प्रधान ने कहा, “यह तय किया गया है कि एक जनवरी से देर रात में सस्ती दर पर गैस बेची जाएगी।”

उन्होंने कहा, “छूट कितनी दी जाएगी, इस पर विचार चल रहा है। इसकी घोषणा कंपनियां करेंगी।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493