‘परदेश’ के गीत पर थिरकेंगे करिश्मा, उपेन

मुंबई, 31 दिसंबर (आईएएनएस)। टेलीविजन धारावाहिक ‘एमटीवी लव स्कूल’ में लव-गुरु की भूमिका निभा रहे करिश्मा तन्ना और उपेन पटेल अब अगली बार बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की 1997 की फिल्म ‘परदेस’ के ‘मेरी महबूबा..’ गीत पर थिरकते नजर आएंगे।

इस दृश्य का प्रसारण अगली कड़ी में होगा। इसमें टास्क दिया जाएगा कि लड़का अपनी प्रेमिका को बाहों में लेकर स्विमिंग पूल में डांस करेगा।

सेट से एक सूत्र ने कहा, “जब एक प्रतियोगी जोड़ी गीत पर अपनी प्रस्तुति नहीं दे पाती, वहीं करिश्मा और उपेन डांस करने से खुद को नहीं रोक पाते।”

टेलीविजन चैनल एमटीवी पर प्रसारित होने वाला यह कार्यक्रम वास्तविक जीवन की जोड़ी के संबंधों पर केंद्रित है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493