लॉस एंजेलिस, 13 फरवरी (आईएएनएस)। हॉलीवुड स्टार जार्ज क्लूनी और उनकी पत्नी अमल जुड़वा बच्चों में एक बेटा और बेटी की उम्मीद कर रहे हैं। अभिनेत्री की मां नीना ने यह जानकारी दी।
केंट्सकी में अपने घर से नीना ने रडार ऑनलाइन डॉट कॉम को बताया, “उन्हें एक बेटा और एक बेटी होने की उम्मीद है। यह बेहद अद्भुत है। मैं और मेरे पति इसके लिए बेहद उत्साहित हैं।”
उन्होंने कहा, “मैंने उनका नाम नहीं रखा है। बच्चे का नाम जार्ज और अमल रखेंगे।”
जार्ज और अमल की दोस्त जूली चेन ने उनके गर्भवती होने की खबर दी थी।
dharmpath.com dharmpath