शेबेले क्षेत्र के वित्त मामलों के गर्वनर अब्दीफिताह अब्दुल यूसुफ ने बताया कि मरने वाले सैनिकों में दो वरिष्ठ सैन्य कमांडर भी थे।
उनहोंने बताया, “अल-शबाब आतंकवादियों ने शेबेले क्षेत्र में स्थित एसएनए सैन्य बेस और तिहसिले क्षेत्रों पर हमला किया, जिसके बाद गोलीबारी शुरू हो गई। इस दौरान दो सैन्य कमांडर सहित आठ सैनिकों की मौत हो गई।”
जवाबी कार्रवाई में अल-शबाब के दो आतंकवादी भी मारे गए। इस दौरान कुछ अन्य घायल हो गए।
डिप्टी गर्वनर ने कहा कि यह आतंकवादियों ने घात लगाकर सुबह के वक्त हमला किया।
dharmpath.com dharmpath