जावड़ेकर ने ‘इंफोकॉम-2016’ का उद्घाटन किया

नई दिल्ली, 7 जुलाई (आईएएनएस)। मानव संसाधन विकास मंत्री का कार्यभार संभालने के बाद प्रकाश जावड़ेकर ने गुरुवार को राष्ट्रीय राजधानी के इंडिया हैबिटेट सेंटर में व्यापार, प्रौद्योगिकी एवं नेतृत्व के क्षेत्र में होने वाले देश के अग्रणी सम्मेलन ‘इंफोकॉम-2016’ का उद्घाटन किया।

आनंद बाजार पत्रिका (एबीपी) समूह के पहल पर आयोजित दिन भर चलने वाले इस सम्मेलन का थीम इस बार ‘परिवर्तन, बाधा, परिवर्तन’ रखा गया है और इसमें 300 से अधिक प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे, जिनमें उद्योग जगत के अग्रणी नेतृत्वकर्ता, नीति निर्माता और अन्य नेतृत्वकर्ता शामिल हैं।

इस अवसर पर जावड़ेकर ने कहा, “विचार ऐसी शक्ति है जो परिवर्तन की नींव खड़ी करती है। लेकिन यदि भेदभाव होता है तो वह बदलाव में बाधा पहुंचाएगी।”

राष्ट्रीय राजधानी में दूसरी बार इंफोकॉम सम्मेलन हो रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493