मापुतो, 7 जुलाई (आईएएनएस)। भारत ने गुरुवार को अफ्रीकी देश मोजाम्बिक के साथ तीन समझौते किए, जिसमें दाल आयात के लिए एक दीर्घकालिक समझौता भी है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मोजाम्बिक के राष्ट्रपति फिलिप न्यूसी की अध्यक्षता में हुए प्रतिनिधिमंडल स्तर की बैठक में इन समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए।
मोदी अफ्रीका के चार देशों की यात्रा पर पहले दिन गुरुवार को मोजाम्बिक पहुंचे, जहां से वह गुरुवार की ही शाम दक्षिण अफ्रीका के लिए रवाना हो जाएंगे।
दोनों देशों ने इस बीच इस दौरान युवा एवं खेल मामले पर सहयोग के लिए समझौता ज्ञापन-पत्र पर भी हस्ताक्षर किए।
इसके अलावा औषधि की मांग में कमी और नशीले पदार्थो की अवैध तस्करी पर रोकथाम के लिए भी एक समझौता किया गया।
dharmpath.com dharmpath