मुंबई, 12 दिसम्बर (आईएएनएस)। प्रख्यात लेखक जावेद अख्तर ने लीलावती अस्पताल में भर्ती दिग्गज बॉलीवुड अभिनेता दिलीप कुमार से मुलाकात की है।
दिलीप कुमार रविवार को 94 वर्ष के हो गए। उन्हें पैर में सूजन होने के बाद पिछले हफ्ते लीलावती अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र में भर्ती कराया गया था।
जावेद अख्तर की पत्नी शबाना आजमी ने दिलीप कुमार और सायरा बानो के साथ अपने पति का एक फोटो ट्वीट किया।
शबाना ने फोटो के कैप्शन में लिखा, “दुर्भाग्यवश मैं शहर में नहीं हूं, लेकिन जावेद ने सबसे महान दिलीप कुमार के प्रति मेरे गहरे सम्मान का इजहार उनके सामने किया।”
dharmpath.com dharmpath