नई दिल्ली, 12 दिसम्बर (आईएएनएस)। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सोमवार को मिलाद-उन-नबी के मौके पर राष्ट्र को बधाई दी।
सोनिया ने इस अवसर पर बधाई देते हुए कहा कि भाईचारे और करुणा का संदेश मानवता का मार्गदर्शक है।
उन्होंने कहा, “आइए, हम स्वयं को इस तरह के मूल्यों के प्रति दोबारा समर्पित करें।”
सोनिया गांधी ने देश और विदेश के नागरिकों को खुशियों से समृद्ध और शांतिपूर्ण साल की भी शुभकामनाएं दीं।
dharmpath.com dharmpath