जिंदगी से जंग लड़ रहे थे प्रिंस

लॉस एंजेलिस, 23 जून (आईएएनएस)। प्रिंस की दोस्त और सहयोगी जूडिथ हिल के मुताबिक, प्रिंस ने आवरडोस के बाद जिंदगी के लिए जंग लड़ी। उनकी दोस्त ने बताया कि वह उनके साथ उस विमान में थीं, जिसे उनकी मृत्यु के सिर्फ छह दिन पहले आपात स्थिति में उतारा गया था।

हिल ने बताया कि प्रिंस ओवरडोज के बाद काफी सक्रिय थे, मिनेसोटा में पैस्ले पार्क एस्टेट के लिए उड़ान भरने से एक दिन पहले उनकी मौत हो गई।

हिल ने कहा, “हमें पता है कि यह सिर्फ समय की बात थी। विमान में उनकी मदद करने के लिए हमारे पास कुछ नहीं था। जब वह अस्पताल पहुंचे तो होश में आए, जिससे मुझे बड़ी राहत मिली, क्योंकि मुझे लगा था कि वह नहीं रहे।”

उन्होंने कहा, “वह उदास या नींद में नहीं थे। वह ‘जूटोपिआ’ देखना चाहते थे। उन्हें ऐसी फिल्में पसंद थीं। वह अपने फोन का ऊपर की तरफ खींच रहे थे और ना, ना कह रहे थे। वह पूरी रात किसी की मदद चाहते थे।”

उन्होंने बताया कि उन्हें महसूस हुआ कि वह मादक पदार्थो की लत से लड़ना चाहते हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493