जिंदल लॉ स्कूल के छात्रों को सबसे ज्यादा ‘डे जीरो’ ऑफर

सोनीपत, 5 मई (आईएएनएस)। ओ.पी. जिंदल ग्लोबल यूनिवर्सिटी (जेजीयू) की शाखा जिंदल ग्लोबल लॉ स्कूल के 2019 स्नातक बैच को यहां 23 ‘डे जीरो’ ऑफर प्राप्त हुए। इस साल भारत के किसी भी लॉ स्कूल को इतने ऑफर हासिल नहीं हुए हैं। विश्वविद्यालय ने इस बात की जानकारी दी।

डे जीरो ऑफर लॉ स्कूल छात्रों को दिए जाने वाले प्लेसमेंट ऑफर के संदर्भ में होता है। यह एक साल से ज्यादा समय से पढ़ाई कर रहे छात्रों को भी दिए जाएंगे।

विश्वविद्यालय ने कहा कि इसके साथ ही 2018 लॉ स्नातकों के लिए भी अच्छी खबर है, क्योंकि देश की शीर्ष लॉ कंपनियों ने उन्हें चुनने के लिए उनके नाम सूचीबद्ध किए हैं।

विश्वविद्यालय ने एक बयान में कहा, “सिरिल अमरचंद मंगलदास, शार्दूल अमरचंद मंगलदास, निशीथ देसाई एसोसिएट्स, इकॉनोमिक लॉ प्रैक्टिस, लक्ष्मीकुमारन और श्रीधरन, करंजवाला एंड को समेत सभी शीर्ष कानून कंपनियां इस साल के स्नातकों को भर्ती करेंगी।”

जिंदल ग्लोबल लॉ स्कूल के डीन और जेजीयू के संस्थापक कुलपति सी. राजकुमार ने कहा, “कई लॉ कंपनियों ने हमारे छात्रों को इंटर्नशिप देने की पेशकश की है, जिसके लिए उन्होंने विश्वविद्यालय के साथ ज्ञापन समझौतों पर हस्ताक्षर किए हैं और हम अपने भविष्य के बैचों को रोजगार मुहैया कराने के लिए अन्य घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय लॉ कंपनियों के हमारे यहां आने की उम्मीद कर रहे हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493