जिंबाब्वे दौरे के लिए वेस्टइंडीज टीम में चुने गए होप और पावेल

सेंट जोंस (एंटीगा), 13 अक्टूबर (आईएएनएस)। वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड (डब्ल्यूआईसीबी) ने बुधवार को अगले महीने जिंबाब्वे दौरे पर होने वाली त्रिकोणीय एकदिवसीय श्रृंखला के लिए टीम का ऐलान कर दिया है।

कैरेबियाई टीम में हरफनमौला खिलाड़ी रोवमैन पावेल और बल्लेबाज शाई होप को जगह मिली है।

कीरन पोलार्ड और विकेटकीपर दिनेश रामदीन को टीम से बाहर जाना पड़ा है।

संयुक्त अरब अमीरात में पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट टीम का हिस्सा रहे होप का एकदिवसीय में पदार्पण करना बाकी है। हालांकि वह टीम के लिए छह टेस्ट मैच खेल चुके हैं।

पावेल ने भी अब तक अंतर्राष्ट्रीय किक्रेट में पदार्पण नहीं किया है। हालांकि उन्हें यूएई में पाकिस्तान के खिलाफ होने वाली टी-20 श्रृंखला के लिए चुना गया था। इस त्रिकोणिया श्रृंखला में तीसरी टीम श्रीलंका है। श्रृंखला का पहला मैच 14 नवंबर को जिंबाब्वे और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा।

वेस्टइंडीज टीम :

जेसन होल्डर (कप्तान), सुलेमन बेन, कार्लोस ब्राथवेट, क्रेग ब्राथवेट, डारेन ब्रावो, जोनाथन कार्टर, जॉनसन चार्ल्स, शेनन गब्रिएल, शाई होप, अल्जारी जोसेफ, एविन लुइस, सुनिल नरेन, एश्ले नर्स, रोवमैन पावेल, मार्लन सैमुअल्स।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493