जिकिता हेल्थकेयर में शेयरधारक नहीं : कार्ति चिदंबरम

चेन्नई, 12 सितम्बर (आईएएनएस)। कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय वित्तमंत्री पी. चिदंबरम के पुत्र कार्ति पी. चिदंबरम ने शनिवार को कहा कि वह जिकिता हेल्थकेयर लिमिटेड में शेयरधारक नहीं हैं और न तो कंपनी से उन्हें कोई मानधन ही प्राप्त होता है।

ऐसी खबरें हैं कि प्रवर्तन निदेशालय राजस्थान एंबुलेंस घोटाले में मनी लांडरिंग के लिए उनके खिलाफ एक मामला दर्ज कर रही है। इस सवाल के जावब में कार्ति ने कहा, “मुझे किसी एजेंसी से कोई नोटिस प्राप्त नहीं हुआ है। मुझे इसके बारे में मीडिया रपटों से जानकारी मिली है।”

कार्ति के अनुसार, वह जिकिता हेल्थकेयर में 2012 तक एक स्वतंत्र निदेशक थे और अंतिम बार कंपनी के निदेशक मंडल की बैठक में 2008 में उन्होंने हिस्सा लिया था।

राजस्थान में एंबुलेंस सेवा का ठेका जिकिता हेल्थकेयर को जारी किया गया था, जो इस समय जांच के दायरे में है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493