लंदन, 20 अगस्त (आईएएनएस)। गायिका मेलानी स्काइस रियलिटी टेलीविजन शो ‘बिग ब्रदर’ के प्रतिभागी रहे जिगी लिचमैन को गुपचुप तरीके से डेट कर रही हैं।
हालांकि, यह जोड़ा खुद को एक-दूसरे को अच्छा दोस्त ही बताता है।
वेबसाइट ‘डेलीमेल डॉट कॉ डॉट यूके’ की रिपोर्ट के अनुसार, स्काइस यहां अपने घर पर ही जिगी के साथ सीक्रेट डेट का आनंद उठा रही हैं।
यह जोड़ा एक म्यूचुअल दोस्त के जरिए एक-दूसरे के करीब आया था।
‘द सन’ की रिपोर्ट के अनुसार, मेलानी (48) और जिगी (37) की मुलाकातें मेलानी के घर पर ही होती हैं।
dharmpath.com dharmpath