मुंबई, 20 अगस्त (आईएएनएस)। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के साथ ‘रोका’ की रस्म पूरी करने के दो दिन बाद अमेरिकी पॉप गायक निक जोनस अपने माता-पिता के साथ अमेरिका के लिए रवाना हो गए।
निक और उनके माता-पिता रविवार रात भारत से रवाना हुए।
जैसे ही ‘चेन्स’ के गायक ने हवाईअड्डे पर प्रवेश किया, उन्होंने भारतीय पैपराजी को हाथ हिलाकर अलविदा कहा।
निक अपने परिवार के साथ 16 अगस्त को मुंबई आए थे।
प्रियंका (36) और निक (25) ने 18 अगस्त को ‘रोका’ की रस्म के साथ अपने रिश्ते पर आधिकारिक रूप से मुहर लगा दी।
‘रोका’ की रस्म यहां अभिनेत्री के आवास पर हुई थी।
dharmpath.com dharmpath