जिदान रियल मेड्रिड के कोच बनने को तैयार

मेड्रिड, 17 दिसम्बर (आईएएनएस)। रियल मेड्रिड की रिजर्व टीम के कोच जिनेदिन जिदान रियल मेड्रि़ड की मुख्य टीम के कोच राफेल बेनितेज का स्थान ले सकते हैं। ऐसी अटकलें हैं कि अगर बेनितेज टीम को सफलता नहीं दिला पाते हैं तो जिदान को कोच बनाया जा सकता है।

समाचार एजेंसी एफे के अनुसार जिदान का ध्यान अभी डिवीजन-बी में सेगुनडा में तालेवेरा डा ला रिएना के खिलाफ होने वाले मैच पर है लेकिन उन्होंन मेड्रिड की मुख्य टीम का कोच बनाए जाने की संभावना से भी इनकार नहीं किया है। मेड्रिड की मुख्य टीम को रविवार को रायो वालेकानो के खिलाफ ला लीग के 16वें राउंड का मैच खेलना है जिसमें खराब प्रदर्शन जिदान के लिए मौका साबित हो सकता है।

जिदान को संन्यास के बाद फ्रांस टीम के कोच बनने के प्रस्ताव मिल रहे थे लेकिन उन्होंने उन प्रस्तावों को स्वीकार नहीं किया था।

जिदान के करीबियों ने समाचार एजेंसी एफे से कहा है कि वह अगले सत्र में मेड्रिड की मुख्य टीम के कोच बनना चाहते हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493